sikar24.bsky.social
@sikar24.bsky.social
कार ने 5 साल के मासूम को कुचला, मौत:ड्राइवर हुआ फरार, तलाश में जुटी पुलिस; स्टेट हाईवे 66 पर हुआ हादसा

स्टेट हाईवे-66 पर टोल प्लाजा के पास पैदल चल रहे 5 साल के मासूम को कार ने टक्कर मार दी। इससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना बालोतरा जिले की समदड़ी थाना इलाके देवड़ा गांव के पास बीती शाम की है। पुलिस…
कार ने 5 साल के मासूम को कुचला, मौत:ड्राइवर हुआ फरार, तलाश में जुटी पुलिस; स्टेट हाईवे 66 पर हुआ हादसा
स्टेट हाईवे-66 पर टोल प्लाजा के पास पैदल चल रहे 5 साल के मासूम को कार ने टक्कर मार दी। इससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना बालोतरा जिले की समदड़ी थाना इलाके देवड़ा गांव के पास बीती शाम की है। पुलिस ने रात को उसके शव को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस वाहन चालक की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार देवड़ा गांव निवासी सोकलराम (5) पुत्र महेन्द्र कुमार बुधवार शाम को स्टेट हाईवे से घर की तरफ जा रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार से आ रही कार ने उसको टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं ड्राइवर कार लेकर मौके से भाग गया। आसपास के लोगों ने मासूम को आनन-फानन में समदड़ी हॉस्पिटल में ले जाया गया। वहां पर डॉक्टरों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस हॉस्पिटल पहुंची। वहां पर मासूम के शव को समदड़ी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। समदड़ी थाने के एएसआई मोहन लाल ने बताया- परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। वहीं पुलिस ने टोल के सीसीटीवी फुटेज और आसपास के लोगों से पूछताछ कर कार की तलाश कर रही है। इनपुट : महावीर सेन Source link
sikar24.com
January 29, 2026 at 7:05 AM
नए UGC नियमों का विरोध, DU के बाहर प्रदर्शन:यूपी में शख्स ने बाल मुंडवाए; तमिलनाडु CM बोले- केंद्र ने देर से लेकिन सही फैसला लिया

देशभर में सवर्ण जाति के स्टूडेंट्स और आम नागरिकों का यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नए नियमों को लेकर विरोध जारी है। गुरुवार को दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस…
नए UGC नियमों का विरोध, DU के बाहर प्रदर्शन:यूपी में शख्स ने बाल मुंडवाए; तमिलनाडु CM बोले- केंद्र ने देर से लेकिन सही फैसला लिया
देशभर में सवर्ण जाति के स्टूडेंट्स और आम नागरिकों का यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नए नियमों को लेकर विरोध जारी है। गुरुवार को दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस के बाहर छात्रों ने विरोध-प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश की लखनऊ यूनिवर्सिटी के न्यू कैंपस में विभिन्न छात्र संगठनों से जुड़े स्टूडेंट्स नारेबाजी करते हुए सड़क पर बैठ गए। छात्रों का हंगामा जारी है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। कानपुर में भरत शुक्ला नाम के एक शख्स ने UGC के विरोध में सिर मुंडवाकर अनोखा प्रदर्शन किया। कानपुर की सीएसए यूनिवर्सिटी में छात्रों ने पैदल मार्च निकला और UGC का पुतला फूंका। वहीं, पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने भी UGC के नए नियमों का विरोध किया है। बृजभूषण ने कहा- यह सिर्फ उच्च जाति के समुदाय का दर्द नहीं है, बल्कि सभी समुदायों का दर्द है। Source link
sikar24.com
January 29, 2026 at 7:03 AM
धौलपुर में सवर्ण समाज में आक्रोश:यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ हुए एकजुट, नारेबाजी कर जताया विरोध

धौलपुर में सवर्ण समाज ने यूजीसी की ओर से लागू किए गए नए कानून के विरोध में राधा बिहारी मंदिर परिसर में एक बैठक की। इस बैठक में समाज के वरिष्ठ नागरिक, शिक्षाविद, युवा और विभिन्न सामाजिक संगठनों के…
धौलपुर में सवर्ण समाज में आक्रोश:यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ हुए एकजुट, नारेबाजी कर जताया विरोध
धौलपुर में सवर्ण समाज ने यूजीसी की ओर से लागू किए गए नए कानून के विरोध में राधा बिहारी मंदिर परिसर में एक बैठक की। इस बैठक में समाज के वरिष्ठ नागरिक, शिक्षाविद, युवा और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए। बैठक की शुरुआत यूजीसी कानून के विरोध में जोरदार नारेबाजी से हुई। पूरे परिसर में "यूजीसी कानून वापस लो", "शिक्षा पर हमला नहीं चलेगा", "योग्यता से खिलवाड़ बंद करो" और "संविधान विरोधी कानून नहीं चलेगा" जैसे नारे गूंजते रहे। यूजीसी कानून की कड़ी निंदा की
sikar24.com
January 29, 2026 at 7:00 AM
केंद्र ने यूरोपियन संघ के सेब पर इंपोर्ट ड्यूटी घटाई:50 की जगह 20% की, हिमाचल एपल इंडस्ट्री पर संकट, बागवान PM से नाराज

भारत सरकार और यूरोपीय यूनियन (EU) के बीच बुधवार को फॉरेन ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) साइन हो गया है। इस समझौते के बाद EU के सेब पर इम्पोर्ट ड्यूटी 50 से घटाकर 20 प्रतिशत कर दी गई है।…
केंद्र ने यूरोपियन संघ के सेब पर इंपोर्ट ड्यूटी घटाई:50 की जगह 20% की, हिमाचल एपल इंडस्ट्री पर संकट, बागवान PM से नाराज
भारत सरकार और यूरोपीय यूनियन (EU) के बीच बुधवार को फॉरेन ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) साइन हो गया है। इस समझौते के बाद EU के सेब पर इम्पोर्ट ड्यूटी 50 से घटाकर 20 प्रतिशत कर दी गई है। इससे हिमाचल की 5500 करोड़ रुपए की एपल इंडस्ट्री के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के सेब पर भी संकट खड़ा हो गया है। EU से अब सस्ता सेब भारत के बाजारों में आएगा। एक महीना पहले मोदी सरकार ने न्यूजीलैंड के सेब पर इम्पोर्ट ड्यूटी 50 से घटाकर 25 प्रतिशत की थी। अब EU के 27 देशों के लिए भी इम्पोर्ट ड्यूटी घटा दी गई है। हालांकि, EU के साथ एग्रीमेंट 2027 में लागू होना है। एग्रीमेंट के मुताबिक- शुरुआत में यूरोपीय संघ से 50 हजार टन सेब आएंगे। यह मात्रा अगले 10 सालों में बढ़कर सालाना एक लाख टन हो जाएगी। इन पर 20 फीसदी शुल्क लगेगा। इनका मिनिमम इम्पोर्ट प्राइस (MIP) 80 रुपए प्रति किलोग्राम होगा। 2024 में देश में 5 हजार टन सेब आयात भारत में वर्तमान में सेब के आयात पर करीब 50 फीसदी शुल्क लगता है। साल 2024 में भारत ने करीब 5.19 लाख टन सेब का आयात किया था। इसमें से 1 लाख 33 हजार 447 टन (करीब 26 फीसदी) ईरान से आया, जबकि करीब 1 लाख 16 हजार 680 टन (23 फीसदी) तुर्किए और 42 हजार 716 टन (8.2 फीसदी) अफगानिस्तान से आया। यूरोपीय संघ का योगदान करीब 56 हजार 717 टन (11.3 फीसदी) है। इम्पोर्ट ड्यूटी घटने के बाद यह बढ़ जाएगा। हिमाचल के बागवान चिंतित न्यूजीलैंड और यूरोपीय यूनियन के साथ FTA से भारत में सस्ते सेब की बाढ़ की संभावना है। इससे हिमाचल के बागवान चिंतित हैं। बीते सप्ताह सेब बागवान राज्य सचिवालय के बाहर इसके विरोध में प्रदर्शन कर चुके हैं। बागवानों से किया वादा मोदी ने नहीं निभाया हिमाचल के बागवानों में इससे मोदी सरकार के खिलाफ जबरदस्त रोष है, क्योंकि प्रधानमंत्री बनने से पहले नरेंद्र मोदी ने हमीरपुर जिला के सुजानपुर रैली में साल 2014 में सेब पर इम्पोर्ट ड्यूटी 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 100 प्रतिशत करने का वादा किया था। मोदी सरकार द्वारा इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ाने का वादा तो पूरा नहीं किया गया, मगर ड्यूटी कम जरूर की जा रही है। न्यूजीलैंड-EU की आड़ में दूसरे देश भी ड्यूटी घटाने को दबाव बनाएंगे न्यूजीलैंड और EU की आड़ में अब दूसरे देश भी इम्पोर्ट ड्यूटी कम करने का दबाव बनाएंगे। भारत के बाजारों में विदेशी सेब आने से देश में पैदा होने वाले सेब को उचित दाम नहीं मिल पाएंगे। हिमाचली सेब के लिए खतरा: बिष्ट प्रोग्रेसिव ग्रोअर एसोसिएशन के अध्यक्ष लोकेंद्र बिष्ट ने बताया- यह हिमाचल के सेब के लिए बड़ा खतरा है। इससे देश के बाजारों में विदेशी सेब थोक में आएगा और हिमाचली सेब को अच्छे बाजार भाव नहीं मिलेगी। ढाई लाख परिवारों की रोजी-रोटी पर संकट आएगा: राठौर ठियोग से कांग्रेस विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने कहा- केंद्र ने न्यूजीलैंड के सेब पर इम्पोर्ट ड्यूटी घटाई। अब EU के सेब पर कम की गई। केंद्र सरकार ने ठान लिया है हिमाचल के सेब उद्योग को खत्म किया जाएगा। उन्होंने इसका विरोध किया। राठौर ने कहा कि हिमाचल भाजपा के नेताओं को यह मसला केंद्र से उठाना चाहिए। ऐसा नहीं किया गया तो ढाई लाख से ज्यादा परिवारों की रोजी-रोटी पर संकट आ जाएगा। बागवानों के विरोध की एक और वजह हिमाचल में अभी प्रति हेक्टेयर 7 से 8 मीट्रिक टन सेब की पैदावार होती है, जबकि न्यूजीलैंड में प्रति हेक्टेयर 60 से 70 मीट्रिक टन सेब पैदा हो रहा है। इसी तरह, चीन, अमेरिका, ईरान इत्यादि देशों की भौगोलिक परिस्थितियां अनुकूल होने से वहां भी 40 से 70 मीट्रिक टन सेब प्रति हेक्टेयर पैदा हो रहा है। हिमाचल में विपरीत भौगोलिक परिस्थितियों के कारण प्रति किलो सेब तैयार करने पर लगभग 27 रुपए की लागत आती है। इससे हिमाचल के सेब बागवानों को तभी फायदा हो पाता है, जब यहां के बागवानों का सेब कम से कम 50 से 100 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बिके। Source link
sikar24.com
January 29, 2026 at 6:58 AM
दूसरे दिन भी छाया कोहरा और बादल, जनजीवन प्रभावित

दूसरे दिन गुरुवार को भी कोहरा और बादल छाए रहे। जिला मुख्यालय पर 11 बजे बाद तक सूर्य नजर नहीं आया।इससे जनजीवन प्रभावित हुआ। जिले में लगातार दूसरे दिन गुरुवार को भी कई घना तो कई हल्का कोहरा छाय रहा। साथ ही हल्के बादल भी छाएं । सुबह 11 बजे तक भी धूप…
दूसरे दिन भी छाया कोहरा और बादल, जनजीवन प्रभावित
दूसरे दिन गुरुवार को भी कोहरा और बादल छाए रहे। जिला मुख्यालय पर 11 बजे बाद तक सूर्य नजर नहीं आया।इससे जनजीवन प्रभावित हुआ। जिले में लगातार दूसरे दिन गुरुवार को भी कई घना तो कई हल्का कोहरा छाय रहा। साथ ही हल्के बादल भी छाएं । सुबह 11 बजे तक भी धूप नहीं निकली। कोहरे के चलते वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ऐसे में दिन में भी वाहन चालकों को गाड़ी की हेडलाइट जलानी पड़ी। गुरुवार को भी तापमान 20 डिग्री रहने की संभावना है।
sikar24.com
January 29, 2026 at 6:54 AM
नागौर नगर परिषद के 16 विवादित पट्टों की जांच पूरी:तीन सदस्यीय कमेटी ने कोतवाली पुलिस को सौंपी जांच रिपोर्ट, अब पुलिस करेगी कार्रवाई

नागौर शहर में सरकारी और प्रतिबंधित भूमि पर नियम विरुद्ध तरीके से पट्टे जारी करने के बहुचर्चित मामले में जांच प्रक्रिया अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। जिला कलेक्टर…
नागौर नगर परिषद के 16 विवादित पट्टों की जांच पूरी:तीन सदस्यीय कमेटी ने कोतवाली पुलिस को सौंपी जांच रिपोर्ट, अब पुलिस करेगी कार्रवाई
नागौर शहर में सरकारी और प्रतिबंधित भूमि पर नियम विरुद्ध तरीके से पट्टे जारी करने के बहुचर्चित मामले में जांच प्रक्रिया अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित के निर्देश पर गठित तीन सदस्यीय उच्च स्तरीय जांच समिति ने अपनी विस्तृत रिपोर्ट कोतवाली पुलिस को सुपुर्द कर दी है। इस जांच रिपोर्ट के सामने आने के बाद नगर परिषद के संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी मृदुल कच्छावा ने पूर्व में ही कलेक्टर को पत्र लिखकर प्रशासन से जांच में पूर्ण सहयोग की अपेक्षा की थी, जिसके बाद उपखण्ड अधिकारी गोविन्द सिंह भींचर की अध्यक्षता में आयुक्त नगर परिषद और तहसीलदार की समिति ने रिकॉर्ड खंगालकर यह रिपोर्ट तैयार की है।
sikar24.com
January 29, 2026 at 6:49 AM
जयपुर के हाइवे पर केबिल से भरा ट्रेलर पलटा:कार को बचाने के लिए लगाए थे ब्रेक, केबिन में फंसे ड्राइवर को बाहर निकाला

जयपुर के हाइवे पर बुधवार रात केबिल से भरा ट्रेलर पलटी खा गया। एक कार को बचने के चलते ड्राइवर के ब्रेक लगाने से ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलटी खा गया। हादसे में ट्रेलर के केबिन में फंसे…
जयपुर के हाइवे पर केबिल से भरा ट्रेलर पलटा:कार को बचाने के लिए लगाए थे ब्रेक, केबिन में फंसे ड्राइवर को बाहर निकाला
जयपुर के हाइवे पर बुधवार रात केबिल से भरा ट्रेलर पलटी खा गया। एक कार को बचने के चलते ड्राइवर के ब्रेक लगाने से ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलटी खा गया। हादसे में ट्रेलर के केबिन में फंसे ड्राइवर को लोगों ने मशक्कत कर बाहर निकाला। हरमाड़ा थाना पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रेलर को सीधा करवाकर रुके ट्रैफिक को चालू करवाया। पुलिस ने बताया- हादसा हरमाड़ा के नींदड मोड पर बुधवार रात हुआ। सीकर की ओर से एक ट्रेलर में केबिल के बड़े बंडल भरकर जयपुर की ओर ले जाए जा रहे थे। रात करीब 9:45 बजे नींदड मोड पर हाइवे से निकलते समय कट पर अचानक एक कार घुमी। कार को मुड़ते देखकर बचाने के लिए ड्राइवर ने ब्रेक लगाए। जिससे ट्रेलर ऑउट ऑफ कंट्रोल होकर रोड किनारे पलटी खा गया। केबिलों के बंडल से भरे ट्रेलर के पलटी खाने पर ट्रैफिक रूक गया। लोगों ने ट्रेलर के केबिन में फंसे ड्राइवर को मशक्कत कर बाहर निकाला। मामूली चोट लगने से ड्राइवर को प्राथमिक उपचार के लिए प्राइवेट हॉस्पिटल भिजवाया गया। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन की मदद से करीब आधे घंटे की मशक्कत कर ट्रेलर को सीधा करवाकर रुके ट्रैफिक को चालू करवाया। Source link
sikar24.com
January 29, 2026 at 6:44 AM
Trading App Dupes Investor of ₹92.75 Lakhs, One Arrested

बारां साइबर थाना पुलिस ने एक बड़े साइबर ठगी का खुलासा करते हुए 92 लाख 75 हजार रुपए की धोखाधड़ी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध बैंक खातों में 20 लाख रुपए होल्ड किए हैं और फरियादी के 10…
Trading App Dupes Investor of ₹92.75 Lakhs, One Arrested
बारां साइबर थाना पुलिस ने एक बड़े साइबर ठगी का खुलासा करते हुए 92 लाख 75 हजार रुपए की धोखाधड़ी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध बैंक खातों में 20 लाख रुपए होल्ड किए हैं और फरियादी के 10 लाख से अधिक एसपी अभिषेक अंदासु ने बताया कि बारां निवासी विष्णु गालव (47) ने साइबर क्राइम थाना बारां में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फरियादी के अनुसार, 5 सितंबर 2025 को मैसेंजर ऐप के जरिए एक महिला ने उनसे संपर्क किया। महिला ने अपना नाम हरमन कौर बताया और खुद को अमृतसर निवासी व बेंगलुरु में इंफोसिस कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर बताया। इसके बाद व्हाट्सएप और टेलीग्राम पर लगातार बातचीत जारी रही।
sikar24.com
January 29, 2026 at 6:39 AM
Vasundhara Raje Inaugurates Rs 13.5 Cr Road Projects in Jhalawar

झालावाड़ में नगर परिषद के नए भवन निर्माण और अन्य विकास कार्यों के लिए शिलान्यास एवं भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने लगभग 13.5 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली शहर की सड़कों का भी…
Vasundhara Raje Inaugurates Rs 13.5 Cr Road Projects in Jhalawar
झालावाड़ में नगर परिषद के नए भवन निर्माण और अन्य विकास कार्यों के लिए शिलान्यास एवं भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने लगभग 13.5 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली शहर की सड़कों का भी शिलान्यास किया। कार्यक समारोह को संबोधित करते हुए राजे ने कहा कि पिछले 5 साल में 37 करोड़ रुपए के विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने अपनी सरकार के कार्यकाल में कम समय में भी कार्यों को धरातल पर लाने के प्रयासों की सराहना की। राजे ने नगर परिषद और प्रशासनिक टीम की मेहनत की तारीफ की।
sikar24.com
January 29, 2026 at 6:34 AM
पॉश कॉलोनी में 3 खाेखों के ताले तोड़े:दो के अंदर से सिलेंडर सहित अन्य सामान व नकद रुपए ले गए

अलवर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मनु मार्ग स्थित जलदाय विभाग कार्यालय के बाहर बुधवार रात्रि अज्ञात चोरों ने चाय के खोखों को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस घटना में करीब 15 से 20…
पॉश कॉलोनी में 3 खाेखों के ताले तोड़े:दो के अंदर से सिलेंडर सहित अन्य सामान व नकद रुपए ले गए
अलवर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मनु मार्ग स्थित जलदाय विभाग कार्यालय के बाहर बुधवार रात्रि अज्ञात चोरों ने चाय के खोखों को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस घटना में करीब 15 से 20 हजार रुपए के सामान की चोरी कर ले गए। दुकानदार मुकेश कुमार ने बताया कि वह रोजाना की तरह रात को दुकान बंद कर गया था। सुबह जब दुकान पर पहुंचा तो खोखे का ताला टूटा हुआ मिला। दुकान से गैस सिलेंडर, चाय बनाने का सामान और कुछ नकदी समेत करीब 10 हजार रुपये से अधिक का माल चोरी हो चुका था। वहीं पास में स्थित दूसरी चाय की दुकान संचालक अशोक के खोखे का पिछला हिस्सा तोड़कर चोर सिलेंडर सहित करीब 5 हजार रुपये का सामान ले गए।
sikar24.com
January 29, 2026 at 6:30 AM
'ये दुनिया मुझे पसंद नहीं, अपनी मर्जी से मरा हूं…':फंदे से लटके मिले युवक-युवती के शव, प्रेम प्रसंग की आशंका; छपरे की दीवार पर मिला सुसाइड नोट

‘ये दुनिया मुझे पसंद नहीं, मैं अपनी मर्जी से मरा हूं, किसी की कोई गलती नहीं है… हम याद तो आएंगे, पर लौटकर नहीं आएंगे… मुझे माफ करना।’ यह सुसाइड नोट एक युवक…
'ये दुनिया मुझे पसंद नहीं, अपनी मर्जी से मरा हूं…':फंदे से लटके मिले युवक-युवती के शव, प्रेम प्रसंग की आशंका; छपरे की दीवार पर मिला सुसाइड नोट
‘ये दुनिया मुझे पसंद नहीं, मैं अपनी मर्जी से मरा हूं, किसी की कोई गलती नहीं है… हम याद तो आएंगे, पर लौटकर नहीं आएंगे… मुझे माफ करना।’ यह सुसाइड नोट एक युवक ने आत्महत्या करने से पहले लिखा। जो परिजनों को खेत में बने छपरे की दीवार से मिला। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में उनके बीच प्रेम प्रसंग होने और सामाजिक कारणों से उसके सफल नहीं हो पाने की आशंका जताई है। पेड से लटके मिले शव सलूंबर के झल्लारा थाना क्षेत्र में एक युवक और युवती के शव महुए के पेड़ से फंदे पर लटके मिले। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर भबराना पुलिस चौकी इंचार्ज एएसआई पूंजी लाल मीणा और झल्लारा थाना अधिकारी जय किशन फुलवारिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद सौंपे शव पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को पेड़ से नीचे उतारा। आवश्यक कार्रवाई के बाद शवों को सलूंबर जिला अस्पताल ले जाया गया। पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार युवक और युवती एक ही गांव के निवासी थे और एक ही परिवार व गौत्र से संबंधित बताए जा रहे हैं। परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है और सभी पहलुओं से गहन जांच की जा रही है। Source link
sikar24.com
January 29, 2026 at 6:24 AM
सवाई माधोपुर के कीया और हुंडई शोरूम में चोरी:CCTV फुटेज में चोरी की वारदात को अंजाम देते कैद हुए चोर

सवाई माधोपुर के भाडौ़ती कोटा मेगा स्टेट हाईवे पर स्थित तीन कार शोरूमों को चोरों ने गुरुवार अलसो है निशाना बनाया। यहां गार्ड के चलते टाटा मोटर्स के शोरूम पर चोरी नहीं हो सकी। जबकि कीया और हुंडई के…
सवाई माधोपुर के कीया और हुंडई शोरूम में चोरी:CCTV फुटेज में चोरी की वारदात को अंजाम देते कैद हुए चोर
सवाई माधोपुर के भाडौ़ती कोटा मेगा स्टेट हाईवे पर स्थित तीन कार शोरूमों को चोरों ने गुरुवार अलसो है निशाना बनाया। यहां गार्ड के चलते टाटा मोटर्स के शोरूम पर चोरी नहीं हो सकी। जबकि कीया और हुंडई के शोरूम में घुसकर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने दोनों शोरूम से ताले तोड़कर 15-15 हजार रुपए की नगदी चुरा ली। ताला तोड़कर शोरूमों में घुसे चोर हुंडई शोरूम के जनरल मैनेजर प्रदीप चौधरी ने बताया कि करीब 3.00-4.00 बजे के बीच कुछ चोरों ने भाड़ौती रोड स्थित कार शोरूमों को निशाना बनाया। यहां चोरों ने सबसे पहले टाटा मोटर्स के शोरूम में घुसने की कोशिश की, लेकिन गार्ड को सोता देखकर वह आगे बढ़ गए। जिसके बाद यह चोर हुंडई और कीया शोरूम पर पहुंचे। जहां चोरों ने शोरूम में भीतर घुसकर ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दोनों शोरूम से 15-15 हजार रुपए की नगदी चुराकर फरार हो गए। घटना का CCTV फुटेज आया सामने चोरी की यह घटना शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में भी कैद हो गई। जिसमें आज सुबह 3.33 बजे तीन चोर शोरूम के भीतर घुसते हुए दिखाई दे रहे। फुटेज में तीन चोर दिखाई दे रहे हैं, जो काउंटर में खोजते हुए दिखाई दे रहे। फिलहाल पुलिस की ओर से चोरों की तलाश की जा रही है। इससे पहले हुंडई 9 लाख 80 हजार रुपए चुरा चुके हैं चोर मैनेजर चौधरी ने बताया कि 27 अगस्त 2024 की रात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। चोरों ने हुंडई शोरूम की अलमारी का ताला तोड़कर लगभग 9 लाख 80 हजार रुपए नकद पार कर ली थी। इस घटना भी सीसीटीवी फुटेज सामने आया था। जिसके बाद उन्होंने शोरूम में नगदी रखना बंद कर दिया था। अब एक बार यहां चोरी की वारदात हुई थी। इस घटना का भी सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। Source link
sikar24.com
January 29, 2026 at 6:18 AM
जालोर अवैध मजारों की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग:चीफ व्हिप जोगेश्वर गर्ग ने उप मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

जालोर के ऐतिहासिक किले की तलहटी से किले तक जाने वाले मार्ग पर स्थित मजारों को लेकर सार्वजनिक जानकारी की मांग उठी है। राजस्थान विधानसभा के सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने उप मुख्यमंत्री…
जालोर अवैध मजारों की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग:चीफ व्हिप जोगेश्वर गर्ग ने उप मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
जालोर के ऐतिहासिक किले की तलहटी से किले तक जाने वाले मार्ग पर स्थित मजारों को लेकर सार्वजनिक जानकारी की मांग उठी है। राजस्थान विधानसभा के सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी को पत्र लिखकर पुरातत्व विभाग से तथ्यात्मक जानकारी प्राप्त कर उसे जनता के लिए जारी करने का अनुरोध किया है। पत्र में मजारों की वैधता और इतिहास स्पष्ट करने की बात कही गई है। मजारों को लेकर शिकायतें पत्र में जोगेश्वर गर्ग ने बताया कि किले तक जाने वाले रास्ते पर कई मजारें बनी हुई हैं। समय-समय पर इनको लेकर शिकायतें मिलती रही हैं। आरोप है कि इनमें से कुछ मजारें अवैध तरीके से योजनाबद्ध रूप से बनाई गई हैं।
sikar24.com
January 29, 2026 at 6:13 AM
डूंगरपुर में रिश्वत लेते हेड कॉन्स्टेबल और कॉस्टेबल गिरफ्तार:FIR दर्ज नहीं करने के बदले में ली 1.50 लाख की घूस

डूंगरपुर में एसीबी ने दोवड़ा थाने के हेड कॉन्स्टेबल अशोक कुमार पाटीदार और कॉन्स्टेबल प्रकाश पाटीदार को 1.50 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। हालांकि, रिश्वत की राशि अभी तक…
डूंगरपुर में रिश्वत लेते हेड कॉन्स्टेबल और कॉस्टेबल गिरफ्तार:FIR दर्ज नहीं करने के बदले में ली 1.50 लाख की घूस
डूंगरपुर में एसीबी ने दोवड़ा थाने के हेड कॉन्स्टेबल अशोक कुमार पाटीदार और कॉन्स्टेबल प्रकाश पाटीदार को 1.50 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। हालांकि, रिश्वत की राशि अभी तक बरामद नहीं हो पाई है। रिश्वत लेने के बाद दोनों पुलिसकर्मी अपनी कार से मौके से फरार हो गए थे। एसीबी टीम ने बाद में उन्हें पुनाली के आगे एक होटल के बाहर से पकड़ा। एसीबी अब रिश्वत की राशि बरामद करने का प्रयास कर रहा है। 18 जनवरी को एसीबी में दी थी शिकायत यह रिश्वत लोकेट ऐप के जरिए लोगों से ठगी के एक मामले में FIR दर्ज नही करने की एवज में ली गई थी। एसीबी डूंगरपुर के डीएसपी रतनसिंह राजपुरोहित ने बताया कि इस संबंध में 18 जनवरी को एक परिवादी ने ब्यूरो में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिसकर्मी ने नाम पूछा और मोबाइल ले लिया
sikar24.com
January 29, 2026 at 6:08 AM
हनवंत सिंह राजपुरोहित को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक:राज्य स्तरीय समारोह में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने दिया सम्मान, कई बहुचर्चित केस में निभा चुके है भूमिका

गणतंत्र दिवस के मौके पर पुलिस निरीक्षक डॉ. हनवंत सिंह राजपुरोहित को राष्ट्रपति द्वारा प्रदत्त 'पुलिस पदक' से नवाजा गया है। जयपुर के एसएमएस (SMS)…
हनवंत सिंह राजपुरोहित को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक:राज्य स्तरीय समारोह में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने दिया सम्मान, कई बहुचर्चित केस में निभा चुके है भूमिका
गणतंत्र दिवस के मौके पर पुलिस निरीक्षक डॉ. हनवंत सिंह राजपुरोहित को राष्ट्रपति द्वारा प्रदत्त 'पुलिस पदक' से नवाजा गया है। जयपुर के एसएमएस (SMS) स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मौजूदगी में उन्हें यह पदक प्रदान किया। यह सम्मान डॉ. राजपुरोहित को उनकी 27 वर्षों की बेदाग और सराहनीय सेवाओं के लिए दिया गया है। वर्तमान में जोधपुर कमिश्नरेट में तैनात डॉ. राजपुरोहित इससे पहले उदयपुर, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, बांसवाड़ा और एसीबी (ACB) यूनिट में भी अपनी सेवाएँ दे चुके हैं। उन्हें अब तक उत्तम सेवा चिन्ह और अति उत्तम सेवा चिन्ह सहित 125 नकद पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं। प्रमुख उपलब्धियाँ और कार्यकुशलता अपने कार्यकाल के दौरान डॉ. राजपुरोहित ने अपराध नियंत्रण और खुलासे में विशेष दक्षता दिखाई है। Source link
sikar24.com
January 29, 2026 at 6:04 AM
चित्तौड़गढ़ में आसमान में बादल, ठंडी हवाओं ने बढ़ाई सर्दी:मौसम विभाग का अनुमान – फिर सक्रिय होगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस, और बढ़ेगी ठंड

चित्तौड़गढ़ में गुरुवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। शहर और आसपास के इलाकों में आसमान में बादल छाए रहे, जिससे धूप नहीं निकल पाई। ठंड का असर भी पहले की…
चित्तौड़गढ़ में आसमान में बादल, ठंडी हवाओं ने बढ़ाई सर्दी:मौसम विभाग का अनुमान – फिर सक्रिय होगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस, और बढ़ेगी ठंड
चित्तौड़गढ़ में गुरुवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। शहर और आसपास के इलाकों में आसमान में बादल छाए रहे, जिससे धूप नहीं निकल पाई। ठंड का असर भी पहले की तुलना में ज्यादा महसूस किया जा रहा है। खासकर सुबह और शाम के समय लोगों को गलन का सामना करना पड़ रहा है। ठंडी हवाओं के कारण सर्दी और तेज लगने लगी है। मौसम में अचानक आए इस बदलाव से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है और लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। तापमान में दर्ज की गई गिरावट मौसम विभाग के अनुसार चित्तौड़गढ़ जिले में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान में 2.2 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है, जबकि न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। तापमान में आई इस कमी के कारण ठंड का असर और बढ़ गया है। हालांकि मौसम विभाग ने जिले के लिए किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया है, लेकिन इसके बावजूद मौसम में ठंडक साफ तौर पर महसूस की जा रही है। आसपास के जिलों का असर चित्तौड़गढ़ पर मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि चित्तौड़गढ़ में ठंड बढ़ने का मुख्य कारण आसपास के जिलों में हो रही बारिश और उत्तर दिशा से चल रही ठंडी हवाएं हैं। इन कारणों से जिले के तापमान में गिरावट आई है। भले ही चित्तौड़गढ़ में बारिश नहीं हुई हो, लेकिन पड़ोसी जिलों में मौसम में आए बदलाव का सीधा असर यहां देखने को मिल रहा है। ठंडी हवाओं के कारण सुबह के समय गलन ज्यादा महसूस हो रही है। लगातार बदल रहा है मौसम का मिजाज चित्तौड़गढ़ में पिछले कुछ दिनों से मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। कभी तापमान बढ़ रहा है तो कभी अचानक गिरावट दर्ज की जा रही है। बुधवार को जिले में अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं मंगलवार को अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा। इस तरह दो दिनों के भीतर तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। ठंडी हवाओं से बढ़ी गलन गुरुवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहने और ठंडी हवाएं चलने के कारण गलन का असर ज्यादा महसूस किया गया। धूप नहीं निकलने से तापमान और कम महसूस हो रहा है। सुबह के समय सड़कों पर लोग गर्म कपड़ों में नजर आए। खासकर बुजुर्गों और बच्चों को ठंड से बचाव करने की सलाह दी जा रही है। मौसम के इस बदलाव से लोग दिनभर सर्दी का अहसास करते रहे। फिर आ सकता है नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 31 जनवरी और 1 फरवरी को एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो सकता है। इसके प्रभाव से राजस्थान के कई जिलों में मेघ गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। हालांकि चित्तौड़गढ़ जिले के लिए अभी कोई सीधा अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन राज्य के अन्य हिस्सों में होने वाले मौसम बदलाव का असर चित्तौड़गढ़ में भी देखने को मिल सकता है। ऐसे में आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना बनी हुई है। Source link
sikar24.com
January 29, 2026 at 5:58 AM
SUV कार ने गोलगप्पे वाले को कुचला, मौत:कार को छोड़ कर भाग गया ड्राइवर, थानागाजी से अलवर आकर रेहड़ी लगा रहा था

अलवर के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत गाजूका पुलिया के समीप मंगलवार रात SUV कार ने गोलगप्पे की दुकान चलाने वाले को कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक थानागाजी निवासी 43 वर्षीय फतेह सिंह मीणा…
SUV कार ने गोलगप्पे वाले को कुचला, मौत:कार को छोड़ कर भाग गया ड्राइवर, थानागाजी से अलवर आकर रेहड़ी लगा रहा था
अलवर के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत गाजूका पुलिया के समीप मंगलवार रात SUV कार ने गोलगप्पे की दुकान चलाने वाले को कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक थानागाजी निवासी 43 वर्षीय फतेह सिंह मीणा है। फतेह सिंह मीणा पिछले ढाई वर्षों से अलवर के भीम नगर इलाके में किराए के मकान में रहकर गोलगप्पे की रेहड़ी लगाता था। मंगलवार रात करीब 8 बजे वह काम खत्म कर रेहड़ी के साथ घर लौट रहा था। इसी दौरान गाजूका पुलिया के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
sikar24.com
January 29, 2026 at 5:53 AM
उदयपुर में ईडाणा माता ने किया अग्नि स्नान:12 फीट से ज्यादा ऊपर उठी लपटें, माताजी की प्रतिमा और आभूषणों को नुकसान नहीं

सलूंबर जिले में स्थित ईडाणा माता ने 11 महीने बाद आज सुबह फिर अग्नि स्नान किया है। इसकी लपटें 12 फीट से ज्यादा उठी थी और वहां मौजूद भक्तों ने अग्नि स्नान के दर्शन कर अपने आप को…
उदयपुर में ईडाणा माता ने किया अग्नि स्नान:12 फीट से ज्यादा ऊपर उठी लपटें, माताजी की प्रतिमा और आभूषणों को नुकसान नहीं
सलूंबर जिले में स्थित ईडाणा माता ने 11 महीने बाद आज सुबह फिर अग्नि स्नान किया है। इसकी लपटें 12 फीट से ज्यादा उठी थी और वहां मौजूद भक्तों ने अग्नि स्नान के दर्शन कर अपने आप को भाग्यशाली माना और माता की जयकारा लगाई। गुरुवार सुबह करीब 8 बजकर 50 मिनट पर माताजी के अग्नि स्नान की जानकारी सामने ही भक्तों ने दर्शन किए। मान्यता है कि माता के प्रसन्न होने पर मंदिर में अग्नि प्रज्वलित होती है। इससे पूर्व माताजी ने 18 मार्च 2025 को अग्नि स्नान किया था। माना जाता है कि इसको देखने वाले हर व्यक्ति की इच्छा पूरी होती है।
sikar24.com
January 29, 2026 at 5:47 AM
बिना एनओसी कोटा में चल रहे डेयरी बूथ:अवैध सामग्री बेच रहे, निगम अभियान चलाकर कर रहा सीज

कोटा में कई जगह पर बिना एनओसी के डेयरी बूथ संचालित हो रहे है। इन बूथों पर डेयरी उत्पादों के अलावा नशे की सामग्री बेची जा रही है। साथ ही ऐसे कई डेयरी बूथ है जिनके मालिकों ने एनओसी को सबलेट कर दिया है। शिकायतों…
बिना एनओसी कोटा में चल रहे डेयरी बूथ:अवैध सामग्री बेच रहे, निगम अभियान चलाकर कर रहा सीज
कोटा में कई जगह पर बिना एनओसी के डेयरी बूथ संचालित हो रहे है। इन बूथों पर डेयरी उत्पादों के अलावा नशे की सामग्री बेची जा रही है। साथ ही ऐसे कई डेयरी बूथ है जिनके मालिकों ने एनओसी को सबलेट कर दिया है। शिकायतों के बाद अब नगर निगम की टीमें शहर में डेयरी बूथों की जांच कर रही है। अभियान चलाकर निरीक्षण किया जा रहा है और सीज की कार्रवाई की जा रही है। नगर निगम आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा ने बताया कि सरस डेयरी के उत्पादों के अतिरिक्त अवैध रूप से अन्य सामग्री बेच रहे डेयरी बूथ संचालकों पर निगम ने अपना शिकंजा और कस दिया है। जांच के दौरान निगम की टीम ने दो डेयरी बूथ को सीज किया तथा दो अन्य से अवैध सामग्री जप्त की है। जिला कलेक्टर पीयूष समारिया के निर्देश पर मंगलवार से शहर में विभिन्न स्थानों पर डेयरी बूथ की जांच शुरू की गई है। कार्रवाई लगातार चल रही है। उपायुक्त राजस्व धीरज कुमार सोनी के नेतृत्व में सबसे पहले डीसीएम रोड पर स्वान होटल के सामने स्थित डेयरी बूथ की जांच की। वहां तंबाकू–जर्दा सहित कई अन्य प्रकार की अवैध सामग्री बेची जा रही थी। डेयरी बूथ संचालक एनओसी भी नहीं दिखा सका, इसके बाद अवैध सामग्री को जप्त करते हुए डेयरी बूथ को सीज कर दिया गया। इसके बाद टीम ने तलवंडी में शीला चौधरी रोड स्थित तीन डेयरी बूथ की जांच की। पहले डेयरी बूथ को एनओसी मिली हुई थी, लेकिन संचालक ने उसे किसी अन्य को सबलेट कर दिया था। वहां भी जर्दा तंबाकू तथा अन्य अवैध सामग्री की बिक्री हो रही थी। इसे देखते हुए उस डेयरी बूथ को भी सीज कर दिया गया। शेष दोनों डेयरी बूथ के पास एनओसी नहीं थी तथा वहां भी अवैध सामग्री की बिक्री की जा रही थी। एक बूथ पर संचालक ने अतिक्रमण भी कर रखा था। इस पर दोनों जगह से अवैध सामग्री को जप्त कर लिया गया तथा अतिक्रमण को हटाने के लिए गुरुवार शाम तक का समय दिया गया। अगर डेयरी बूथ संचालक अवैध अतिक्रमण नहीं हटाता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि शहर में लगातार ये अभियान चलेगा। Source link
sikar24.com
January 29, 2026 at 5:41 AM
विधानसभा में आज कई मुद्दों पर हंगामे के आसार:राज्यपाल के अभिभाषण पर होगी बहस; कांग्रेस-बीजेपी के विधायकों के बीच होंगे वार-पलटवार

विधानसभा में आज प्रश्नकाल और शून्यकाल के बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस होगी। बहस के दौरान कांग्रेस और भाजपा विधायकों के बीच सरकार के कामकाज व योजनाओं को लेकर खूब…
विधानसभा में आज कई मुद्दों पर हंगामे के आसार:राज्यपाल के अभिभाषण पर होगी बहस; कांग्रेस-बीजेपी के विधायकों के बीच होंगे वार-पलटवार
विधानसभा में आज प्रश्नकाल और शून्यकाल के बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस होगी। बहस के दौरान कांग्रेस और भाजपा विधायकों के बीच सरकार के कामकाज व योजनाओं को लेकर खूब वार-पलटवार होंगे। कांग्रेस मनरेगा को कमजोर करने के मुद्दे पर सरकार को घेरने का प्रयास करेगी। इससे पहले बुधवार को ही नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित कांग्रेस विधायकों ने गैंती, फावड़े और तगारी लेकर विधानसभा गेट तक प्रदर्शन किया था। नए प्रावधान में 125 दिन के रोजगार का दावा राज्यपाल के अभिभाषण में वीबीजीरामजी का जिक्र करते हुए नए कानून की तारीफ की गई थी। अभिभाषण में वीबीजीरामजी को महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज्य की अवधारणा को आगे बढ़ाने वाला बताया है। साथ ही नए प्रावधान में 125 दिन के रोजगार का दावा किया है। Source link
sikar24.com
January 29, 2026 at 5:36 AM
डीडवाना-कुचामन में 37 गाड़ियों के काटे चालान:मंडूकरा हादसे के बाद चलाया 2 दिन का अभियान

डीडवाना-कुचामन जिले के मंडूकरा क्षेत्र में विद्यार्थियों से भरी पिकअप पलटने की घटना के बाद परिवहन विभाग ने अवैध परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। इस हादसे को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने जिलेभर में 2 दिवसीय…
डीडवाना-कुचामन में 37 गाड़ियों के काटे चालान:मंडूकरा हादसे के बाद चलाया 2 दिन का अभियान
डीडवाना-कुचामन जिले के मंडूकरा क्षेत्र में विद्यार्थियों से भरी पिकअप पलटने की घटना के बाद परिवहन विभाग ने अवैध परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। इस हादसे को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने जिलेभर में 2 दिवसीय विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध रूप से यात्रियों का परिवहन कर रही 37 पिकअप वाहनों के चालान काटे गए। यह कार्रवाई मुख्य रूप से पिकअप वाहनों में नियमों के विरुद्ध यात्रियों को बैठाकर ले जाने के मामलों में की गई। इसके अलावा मालवाहन नियमों का उल्लंघन, ओवरलोडिंग, वाहन की फिटनेस नहीं होने और वैध बीमा (इंश्योरेंस) के अभाव जैसे मामलों में भी चालान किए गए। परिवहन विभाग की टीम ने विभिन्न मार्गों और गांवों में जांच कर नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की।
sikar24.com
January 29, 2026 at 5:30 AM
अजित पवार के प्लेन का ब्लैक बॉक्स मिला:इसमें फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर; यह हादसे का कारण बताएगा

महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार जिस लेयरजेट प्लेन में सवार थे, उसका ब्लैक बॉक्स हादसे के एक दिन बाद बरामद कर लिया गया है। इस ब्लैक बॉक्स में फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉयस…
अजित पवार के प्लेन का ब्लैक बॉक्स मिला:इसमें फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर; यह हादसे का कारण बताएगा
महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार जिस लेयरजेट प्लेन में सवार थे, उसका ब्लैक बॉक्स हादसे के एक दिन बाद बरामद कर लिया गया है। इस ब्लैक बॉक्स में फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर है। अब इसकी जांच की जाएगी ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके। ब्लैक बॉक्स क्या होता है, 4 ग्राफिक्स और 6 सवाल-जबाव में जानिए... ब्लैक बॉक्स से संबंधित 6 जरूरी सवाल-जवाब 1. इसे ब्लैक बॉक्स क्यों कहते हैं? "ब्लैक बॉक्स" नाम को लेकर कई बातें कही जाती हैं। एक मान्यता है कि पहले इसके अंदर का हिस्सा काला होता था, इसलिए इसे यह नाम मिला। दूसरी राय यह है कि हादसे के बाद आग से जलकर इसका रंग काला हो जाता है, इसलिए लोग इसे "ब्लैक बॉक्स" कहने लगे। 2.
sikar24.com
January 29, 2026 at 5:28 AM
धौलपुर की पुरानी छावनी में विराट हिंदू सम्मेलन:समाज में एकता और समरसता का दिया संदेश, सामूहिक भोज भी हुआ

धौलपुर जिले की पुरानी छावनी में सकल हिंदू समाज की आरे से एक विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में सभी समाजों की सहभागिता रही, जिसका मुख्य उद्देश्य सामाजिक समरसता और एकता का…
धौलपुर की पुरानी छावनी में विराट हिंदू सम्मेलन:समाज में एकता और समरसता का दिया संदेश, सामूहिक भोज भी हुआ
धौलपुर जिले की पुरानी छावनी में सकल हिंदू समाज की आरे से एक विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में सभी समाजों की सहभागिता रही, जिसका मुख्य उद्देश्य सामाजिक समरसता और एकता का संदेश देना था। कार्यक्रम में समरसता संगम और सामूहिक भोज का आयोजन भी किया गया। सम्मेलन से पूर्व कस्बे के मुख्य मार्गों से एक कलश यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश लेकर चल रही थीं, जबकि पुरुष हवन पताका के साथ सम्मिलित हुए। इस दौरान पूरे क्षेत्र में धार्मिक और सामाजिक एकता का वातावरण बना रहा। 'जाति-पात की संकीर्णता छोड़कर एकजुट होना जरूरी'
sikar24.com
January 29, 2026 at 5:26 AM
Did Pressure to Sing in Border 2 Push Arijit Singh Out of Playback Singing?

1 मिनट पहले कॉपी लिंक अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से दूरी बनाने के फैसले के बाद हर कोई इसके पीछे की वजह जानना चाहता है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। इसी बीच यह दावा भी किया जा रहा है कि फिल्म…
Did Pressure to Sing in Border 2 Push Arijit Singh Out of Playback Singing?
1 मिनट पहले कॉपी लिंक अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से दूरी बनाने के फैसले के बाद हर कोई इसके पीछे की वजह जानना चाहता है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। इसी बीच यह दावा भी किया जा रहा है कि फिल्म बॉर्डर 2 के आइकॉनिक गाने ‘संदेसे आते हैं’ के लिए अरिजीत सिंह पर दबाव बनाया गया था। अब इस पूरे मामले पर फिल्म के को-प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने रिएक्शन दिया है। पहले जानिए पूरा मामला क्या है? दरअसल, मंगलवार को रेडिट पर एक पोस्ट वायरल हुई थी, जिसमें दावा किया गया कि मुंबई के म्यूजिक सर्कल्स में कहा जा रहा है कि अरिजीत सिंह का प्लेबैक सिंगिंग से सन्यास लेना कोई अचानक फैसला नहीं है, बल्कि यह धीरे-धीरे बन रहा था।
sikar24.com
January 29, 2026 at 5:21 AM
जयपुर डिविजन ने टिकट चेकिंग में की रिकॉर्ड कमाई:वंदे भारत, डबल डेकर, गरीब रथ और बॉम्बे सुपरफास्ट ट्रेनों में बड़े स्तर पर कार्रवाई, 9 महीनों में 24.76 करोड़ की आय,

जयपुर डिविजन ने टिकट चेकिंग से होने वाली आय में नया रिकॉर्ड दर्ज किया है। 2025-26 में डिविजन ने 9 महीनों के भीतर ही 24 करोड़ 76 लाख…
जयपुर डिविजन ने टिकट चेकिंग में की रिकॉर्ड कमाई:वंदे भारत, डबल डेकर, गरीब रथ और बॉम्बे सुपरफास्ट ट्रेनों में बड़े स्तर पर कार्रवाई, 9 महीनों में 24.76 करोड़ की आय,
जयपुर डिविजन ने टिकट चेकिंग से होने वाली आय में नया रिकॉर्ड दर्ज किया है। 2025-26 में डिविजन ने 9 महीनों के भीतर ही 24 करोड़ 76 लाख रुपए की कमाई कर ली है। यह आंकड़ा पिछले दो सालों की वार्षिक आय से ज्यादा है। 2023-24 में जयपुर डिविजन ने टिकट चेकिंग से पूरे साल में 24 करोड़ 70 लाख रुपए की आय की थी, जबकि 2024-25 में यह कमाई 22 करोड़ 6 लाख रुपए रही। डिविजन के मुताबिक इस साल 10वां महीना पूरा होने से पहले ही पिछले सालों का रिकॉर्ड टूट गया है। लगातार टिकट चेकिंग, ट्रेनों और स्टेशनों पर सख्त मॉनिटरिंग और स्टाफ की रेगुलर काउंसलिंग का असर सीधे आमदनी में देखने को मिला है। इस फाइनेंशियल ईयर का टारगेट 27 करोड़ 41 लाख रुपए
sikar24.com
January 29, 2026 at 5:21 AM