Khabarwala24 News
banner
khabarwala24.bsky.social
Khabarwala24 News
@khabarwala24.bsky.social
Khabarwala24 is a digital news channel which covers all the news stories and videos on all Latest and Breaking news in Hindi on National, World, Politics, Business, Bollywood, Technology, Automobile, Astrology, Cricket, sports.
सुप्रीम कोर्ट 7 अप्रैल से सभी महिलाओं के प्रवेश पर सबरीमाला पुनर्विचार मामले की सुनवाई शुरू करेगा

नई दिल्ली, 16 फरवरी (khabarwala24)। सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों की संविधान पीठ सबरीमाला पुनर्विचार मामले में दायर याचिकाओं की सुनवाई 7 अप्रैल से शुरू करेगी। भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई)…
सुप्रीम कोर्ट 7 अप्रैल से सभी महिलाओं के प्रवेश पर सबरीमाला पुनर्विचार मामले की सुनवाई शुरू करेगा
नई दिल्ली, 16 फरवरी (khabarwala24)। सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों की संविधान पीठ सबरीमाला पुनर्विचार मामले में दायर याचिकाओं की सुनवाई 7 अप्रैल से शुरू करेगी। भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली एक पीठ ने सबरीमाला स्थित भगवान अयप्पा मंदिर में सभी उम्र की महिलाओं के प्रवेश की अनुमति देने वाले सितंबर 2018 के अपने फैसले के खिलाफ दायर पुनर्विचार याचिकाओं के एक समूह पर सुनवाई करते हुए, 22 अप्रैल तक बहस समाप्त करने के लिए एक विस्तृत कार्यक्रम निर्धारित किया। सभी पक्षों को 14 मार्च या उससे पहले अपनी लिखित दलीलें दाखिल करने का निर्देश दिया।
www.khabarwala24.com
February 16, 2026 at 9:52 AM
Court News में दो नाबालिग बहनों से अश्लील हरकत के आरोपी को 20 साल की सजा,पॉक्सो एक्ट के तहत अदालत का बड़ा फैसला

Khabarwala 24 News Hapur:Court News हापुड़ कोतवाली नगर क्षेत्र में 5 अक्टूबर 2022 को यह मामला दर्ज हुआ था। शिकायतकर्ता के अनुसार उसकी सात वर्षीय और पांच वर्षीय बेटियां छत पर खेल रही थीं।…
Court News में दो नाबालिग बहनों से अश्लील हरकत के आरोपी को 20 साल की सजा,पॉक्सो एक्ट के तहत अदालत का बड़ा फैसला
Khabarwala 24 News Hapur:Court News हापुड़ कोतवाली नगर क्षेत्र में 5 अक्टूबर 2022 को यह मामला दर्ज हुआ था। शिकायतकर्ता के अनुसार उसकी सात वर्षीय और पांच वर्षीय बेटियां छत पर खेल रही थीं। क्या है पूरा मामला (Court News) आरोप है कि पड़ोसी ऋषिपाल ने दोनों बच्चियों को बहला-फुसलाकर अपनी छत पर ले जाकर उनके साथ अश्लील हरकत की। मां के आवाज देने पर आरोपी बच्चियों को छोड़कर फरार हो गया।बच्चियों ने घटना की जानकारी अपनी मां को दी, जिसके बाद परिवार ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
www.khabarwala24.com
February 16, 2026 at 9:43 AM
मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान हंगामा

भोपाल 16 फरवरी (khabarwala24)। मध्य प्रदेश में विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत सोमवार को राज्यपाल मंगुभाई पटेल के अभिभाषण से हुई। इस दौरान कांग्रेस ने जमकर हंगामा किया और कार्यवाही को मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया।…
मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान हंगामा
भोपाल 16 फरवरी (khabarwala24)। मध्य प्रदेश में विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत सोमवार को राज्यपाल मंगुभाई पटेल के अभिभाषण से हुई। इस दौरान कांग्रेस ने जमकर हंगामा किया और कार्यवाही को मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया। राज्य विधानसभा का बजट सत्र राज्यपाल पटेल के अभिभाषण से शुरू हुआ, इस दौरान राज्यपाल ने देश और राज्य में जारी योजनाओं और उसके जरिए बदलते परिदृश्य की चर्चा की। साथ ही राज्य में संचालित योजनाओं से लोगों की जिंदगी में आ रहे बदलाव का भी जिक्र किया।
www.khabarwala24.com
February 16, 2026 at 9:43 AM
Hapur News: ननदोई की अश्लील हरकत पर पति ने उल्टा पत्नी को ही पीटा, महिला थाना में FIR दर्ज

हापुड़ (khabarwala24 News)। उत्तर प्रदेश के हापुड़ (Hapur) जिले में एक विवाहिता के साथ उसके ननदोई ने अश्लील हरकतें कीं। जब पीड़िता ने इसकी शिकायत पति से की, तो पति ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय खुद…
Hapur News: ननदोई की अश्लील हरकत पर पति ने उल्टा पत्नी को ही पीटा, महिला थाना में FIR दर्ज
हापुड़ (khabarwala24 News)। उत्तर प्रदेश के हापुड़ (Hapur) जिले में एक विवाहिता के साथ उसके ननदोई ने अश्लील हरकतें कीं। जब पीड़िता ने इसकी शिकायत पति से की, तो पति ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय खुद पत्नी को बेरहमी से पीट दिया। काफी समय से ससुराल पक्ष दहेज की मांग कर रहा था, जिसके चलते विवाहिता का उत्पीड़न होता रहा। मांग पूरी न होने पर मारपीट के साथ-साथ हत्या का प्रयास भी किया गया और उसे घर से निकाल दिया गया। एसपी के आदेश पर महिला थाने में सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
www.khabarwala24.com
February 16, 2026 at 9:38 AM
बांग्लादेश में चुनाव के बाद भी हिंसा जारी, कई लोग घायल, घरों को किया आग के हवाले

ढाका, 16 फरवरी (khabarwala24)। बांग्लादेश में चुनाव के नतीजे घोषित किए जाने के बाद से देश के अलग-अलग हिस्सों में हिंसा देखने को मिली। पांच जिलों में चुनाव के बाद हिंसा की बढ़ती घटनाओं के बीच कम से कम नौ लोग घायल हो गए…
बांग्लादेश में चुनाव के बाद भी हिंसा जारी, कई लोग घायल, घरों को किया आग के हवाले
ढाका, 16 फरवरी (khabarwala24)। बांग्लादेश में चुनाव के नतीजे घोषित किए जाने के बाद से देश के अलग-अलग हिस्सों में हिंसा देखने को मिली। पांच जिलों में चुनाव के बाद हिंसा की बढ़ती घटनाओं के बीच कम से कम नौ लोग घायल हो गए और एक घर में आग लगा दी गई। हिंसा बढ़ने के साथ ही शनिवार रात को नटोर जिले के लालपुर उपजिला में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के कार्यकर्ताओं के दो समूहों के बीच हुई झड़प में छह लोग घायल हो गए।
www.khabarwala24.com
February 16, 2026 at 9:34 AM
इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026: एनपीसीआई ने बढ़ाई ‘यूपीआई वन वर्ल्ड’ वॉलेट की सुविधा, विदेशी प्रतिनिधि बिना भारतीय नंबर के कर सकेंगे यूपीआई पेमेंट

नई दिल्ली, 16 फरवरी (khabarwala24)। नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने सोमवार को घोषणा की कि उसने ‘यूपीआई वन वर्ल्ड’ वॉलेट सेवा को…
इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026: एनपीसीआई ने बढ़ाई ‘यूपीआई वन वर्ल्ड’ वॉलेट की सुविधा, विदेशी प्रतिनिधि बिना भारतीय नंबर के कर सकेंगे यूपीआई पेमेंट
नई दिल्ली, 16 फरवरी (khabarwala24)। नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने सोमवार को घोषणा की कि उसने ‘यूपीआई वन वर्ल्ड’ वॉलेट सेवा को राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित हो रहे इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में शामिल होने वाले विदेशी मेहमानों के लिए बढ़ा दिया है। यह समिट 16 से 20 फरवरी तक आयोजित किया जा रहा है। 40 से ज्यादा देशों से आए प्रतिनिधि अब भारत में अपने प्रवास के दौरान आसानी और सुरक्षित तरीके से यूपीआई पेमेंट कर सकेंगे।
www.khabarwala24.com
February 16, 2026 at 9:25 AM
उन्नाव कांड : पिता की पुलिस हिरासत में मौत मामले में कुलदीप सिंह सेंगर की सजा बढ़ाने की मांग, 19 फरवरी को सुनवाई

नई दिल्ली, 16 फरवरी (khabarwala24)। उन्नाव दुष्कर्म केस मामले में पीड़िता के परिवार वालों ने अब दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। युवती ने अपने पिता की कथित पुलिस हिरासत में मौत के…
उन्नाव कांड : पिता की पुलिस हिरासत में मौत मामले में कुलदीप सिंह सेंगर की सजा बढ़ाने की मांग, 19 फरवरी को सुनवाई
नई दिल्ली, 16 फरवरी (khabarwala24)। उन्नाव दुष्कर्म केस मामले में पीड़िता के परिवार वालों ने अब दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। युवती ने अपने पिता की कथित पुलिस हिरासत में मौत के मामले में दोषी करार दिए गए पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की सजा बढ़ाने की मांग की है, जिस पर 19 फरवरी को सुनवाई होगी। निचली अदालत ने पीड़िता की पिता की मौत मामले में सेंगर को गैर इरादतन हत्या का दोषी ठहराते हुए 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। साथ ही उन पर 10 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया था।
www.khabarwala24.com
February 16, 2026 at 9:16 AM
भिवाड़ी हादसा : उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख

नई दिल्ली, 16 फरवरी (khabarwala24)। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के भिवाड़ी हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया। साथ ही घायलों के जल्द ही ठीक होने की कामना की।…
भिवाड़ी हादसा : उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख
नई दिल्ली, 16 फरवरी (khabarwala24)। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के भिवाड़ी हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया। साथ ही घायलों के जल्द ही ठीक होने की कामना की। उपराष्ट्रपति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”राजस्थान के भिवाड़ी में आग लगने की दुखद घटना से बहुत दुख हुआ। पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना और घायलों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।”
www.khabarwala24.com
February 16, 2026 at 9:07 AM
ईसीआई स्पोर्ट्स वीक 2026 का आगाज : मुख्य चुनाव आयुक्त ने ‘रन फॉर डेमोक्रेसी’ को दिखाई हरी झंडी

नई दिल्ली, 16 फरवरी (khabarwala24)। भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) का सालाना स्पोर्ट्स वीक 2026 सोमवार को दिल्ली स्थित कॉमनवेल्थ गेम्स स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में उत्साह और उमंग के साथ शुरू हुआ। सप्ताह भर…
ईसीआई स्पोर्ट्स वीक 2026 का आगाज : मुख्य चुनाव आयुक्त ने ‘रन फॉर डेमोक्रेसी’ को दिखाई हरी झंडी
नई दिल्ली, 16 फरवरी (khabarwala24)। भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) का सालाना स्पोर्ट्स वीक 2026 सोमवार को दिल्ली स्थित कॉमनवेल्थ गेम्स स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में उत्साह और उमंग के साथ शुरू हुआ। सप्ताह भर चलने वाले इस आयोजन का उद्घाटन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने किया। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि खेलों को परिभाषित करने वाले मूल तत्व पारदर्शिता, ईमानदारी और निष्पक्षता हैं। वही सिद्धांत हैं जो भारत की चुनावी प्रक्रिया की नींव को मजबूत बनाते हैं और लोग खेलने से स्वस्थ भी रहते हैं। खेल बहुत जरूरी होता है। सभी को खेलना चाहिए।
www.khabarwala24.com
February 16, 2026 at 8:58 AM
असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

नई दिल्ली, 16 फरवरी (khabarwala24)। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया। इस मामले में याचिकाएं सीपीआईएम, सीपीआई नेता…
असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार
नई दिल्ली, 16 फरवरी (khabarwala24)। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया। इस मामले में याचिकाएं सीपीआईएम, सीपीआई नेता एनी राजा और असमिया स्कॉलर हिरेन गोहेन ने दायर की थीं। सीजेआई सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और विपुल पंचोली की बेंच ने याचिकाकर्ताओं को हाईकोर्ट का रुख करने का निर्देश दिया है।
www.khabarwala24.com
February 16, 2026 at 8:49 AM
बिहार : ‘मुख्यमंत्री रोजगार योजना’ में सीएम नीतीश ने 25 लाख महिलाओं के खाते में भेजे 10 हजार रुपये

पटना, 16 फरवरी (khabarwala24)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ की 25 लाख लाभुक महिलाओं के खाते में एक क्लिक से 10 हजार रुपये भेजे। मुख्यमंत्री ने 10…
बिहार : ‘मुख्यमंत्री रोजगार योजना’ में सीएम नीतीश ने 25 लाख महिलाओं के खाते में भेजे 10 हजार रुपये
पटना, 16 फरवरी (khabarwala24)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ की 25 लाख लाभुक महिलाओं के खाते में एक क्लिक से 10 हजार रुपये भेजे। मुख्यमंत्री ने 10 हजार रुपये प्रति महिला को 2,500 करोड़ रुपये की राशि का रिमोट का बटन दबाकर अंतरण किया। इसके पूर्व 1.56 करोड़ लाभुक महिलाओं के खाते में 15,600 करोड़ रुपये की राशि दी जा चुकी है। अब कुल मिलाकर 1.81 करोड़ महिलाओं के खाते में 10,000 रुपये की राशि भेजी जा चुकी है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंस से बड़ी संख्या में जुड़ीं सभी महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस योजना में दी गई सहायता से काफी संख्या में महिलाओं ने अपनी पसंद का रोजगार शुरू किया है। जो महिलाएं अपना रोजगार अच्छे से करेंगी, उन्हें आगे दो लाख रुपये तक की सहायता दी जाएगी।
www.khabarwala24.com
February 16, 2026 at 8:40 AM
टी20 विश्व कप: शोएब खान का अर्धशतक, यूएई ने अफगानिस्तान को दिया 161 रन का लक्ष्य

नई दिल्ली, 16 फरवरी (khabarwala24)। अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में यूएई और अफगानिस्तान के बीच ग्रुप डी का मुकाबला खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएई ने 9 विकेट पर 160 रन बनाए हैं। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर…
टी20 विश्व कप: शोएब खान का अर्धशतक, यूएई ने अफगानिस्तान को दिया 161 रन का लक्ष्य
नई दिल्ली, 16 फरवरी (khabarwala24)। अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में यूएई और अफगानिस्तान के बीच ग्रुप डी का मुकाबला खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएई ने 9 विकेट पर 160 रन बनाए हैं। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूएई की शुरुआत अच्छी नहीं रही। यूएई ने अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों को 13 के स्कोर तक खो दिया था। आर्यांश शर्मा शून्य और कप्तान मुहम्मद वसीम 10 रन बनाकर आउट हुए।
www.khabarwala24.com
February 16, 2026 at 8:31 AM
कोयंबटूर में एक करोड़ से अधिक कीमत के सामान चोरी, पुलिस ने दर्ज किया एफआईआर

कोयंबटूर, 16 फरवरी (khabarwala24)। तमिलनाडु में कोयंबटूर शहर के सिंगनल्लूर इलाके में रविवार देर रात पान शॉप में अज्ञात बदमाशों ने 70 से अधिक सोने के सिक्के और 20 किलो चांदी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने सीसीटीवी…
कोयंबटूर में एक करोड़ से अधिक कीमत के सामान चोरी, पुलिस ने दर्ज किया एफआईआर
कोयंबटूर, 16 फरवरी (khabarwala24)। तमिलनाडु में कोयंबटूर शहर के सिंगनल्लूर इलाके में रविवार देर रात पान शॉप में अज्ञात बदमाशों ने 70 से अधिक सोने के सिक्के और 20 किलो चांदी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। दुकान मालिक रमेश कुमार ने बताया कि उनकी दुकान घर के पास ही है और वह दुकान के पीछे स्थित अपने मकान में रहते हैं। रविवार रात वह रोज की तरह दुकान बंद कर मंदिर गए थे। इसी दौरान बदमाशों ने दुकान के पिछले हिस्से का शटर तोड़ दिया और अंदर घुस गए। आरोपियों ने दुकान में रखी तिजोरी को काटकर उसमें रखा कीमती सामान निकाल लिया और फरार हो गए।
www.khabarwala24.com
February 16, 2026 at 8:22 AM
जनपद स्तर पर समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी: सीएम योगी

लखनऊ, 16 फरवरी (khabarwala24)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ किया। उन्होंने यहां आए हर फरियादी से स्वयं मुलाकात की, उनकी समस्याओं को सुना और निस्तारण के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अनुरोध…
जनपद स्तर पर समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी: सीएम योगी
लखनऊ, 16 फरवरी (khabarwala24)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ किया। उन्होंने यहां आए हर फरियादी से स्वयं मुलाकात की, उनकी समस्याओं को सुना और निस्तारण के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अनुरोध किया कि लखनऊ आने से पहले अपनी समस्याओं को लेकर जनपद व मंडल स्तर पर तैनात अधिकारियों से जरूर मुलाकात करें। वहां भी हर अधिकारी आमजनों की समस्याओं के उचित निराकरण के लिए प्रतिबद्ध है। यदि किन्हीं कारणों से वहां समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा हो, तो अवश्य लखनऊ आएं। सीएम योगी ने कहा कि हर परेशान व्यक्ति की समस्या का निदान सरकार की प्राथमिकता है। अधिकारी हर हाल में जनपद स्तर पर ही पीड़ितों की समस्याओं का निस्तारण करें।
www.khabarwala24.com
February 16, 2026 at 8:13 AM
समावेशी विकास को आगे बढ़ाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल जरूरी: सीईए नागेश्वरन

नई दिल्ली, 16 फरवरी (khabarwala24)। इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 की शुरुआत सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में हो गई है। इसमें वरिष्ठ नीति निर्माताओं और नेताओं ने समावेशी विकास के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस…
समावेशी विकास को आगे बढ़ाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल जरूरी: सीईए नागेश्वरन
नई दिल्ली, 16 फरवरी (khabarwala24)। इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 की शुरुआत सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में हो गई है। इसमें वरिष्ठ नीति निर्माताओं और नेताओं ने समावेशी विकास के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को जरूरी बताया। भारत के मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) वी.अनंत नागेश्वरन ने चेतावनी देते हुए कहा कि हर साल एआई की प्रगति में होने वाली देरी आर्थिक और तकनीकी विकल्पों को सीमित कर देती है।
www.khabarwala24.com
February 16, 2026 at 8:04 AM
दिल्ली पुलिस ने मोबाइल चोरी मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली, 16 फरवरी (khabarwala24)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के घिटोरनी मेट्रो थाना पुलिस ने आईफोन चोरी के दो मामलों में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार इससे पहले भी ये कई वारदात में शामिल था। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी…
दिल्ली पुलिस ने मोबाइल चोरी मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार
नई दिल्ली, 16 फरवरी (khabarwala24)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के घिटोरनी मेट्रो थाना पुलिस ने आईफोन चोरी के दो मामलों में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार इससे पहले भी ये कई वारदात में शामिल था। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 13 फरवरी को थाना घिटोरनी में आईफोन चोरी के संबंध में दो अलग-अलग ई-एफआईआर दर्ज की गई थीं। दोनों मामलों में वारदात का तरीका एक जैसा होने के कारण पुलिस ने इसे संगठित पैटर्न मानते हुए विशेष जांच शुरू की।
www.khabarwala24.com
February 16, 2026 at 7:55 AM
विश्व में शांति और सद्भाव का प्रकाशस्तंभ बना बीएपीएस हिंदू मंदिर, दो गौरवशाली वर्षों की पूर्णता

अबू धाबी, 16 फरवरी (khabarwala24)। अबू धाबी स्थित बीएपीएस हिंदू मंदिर ने 14 फरवरी 2026 को अपने स्थापना के दो वर्ष पूर्ण किए। इन दो वर्षों में यह मंदिर आध्यात्मिक सेवा, सांस्कृतिक समरसता और वैश्विक…
विश्व में शांति और सद्भाव का प्रकाशस्तंभ बना बीएपीएस हिंदू मंदिर, दो गौरवशाली वर्षों की पूर्णता
अबू धाबी, 16 फरवरी (khabarwala24)। अबू धाबी स्थित बीएपीएस हिंदू मंदिर ने 14 फरवरी 2026 को अपने स्थापना के दो वर्ष पूर्ण किए। इन दो वर्षों में यह मंदिर आध्यात्मिक सेवा, सांस्कृतिक समरसता और वैश्विक सौहार्द का उज्ज्वल केंद्र बनकर उभरा है। परम पूज्य महंत स्वामी महाराज के करकमलों से उद्घाटित इस दिव्य मंदिर में अब तक 100 से अधिक देशों के चार मिलियन (40 लाख) से अधिक श्रद्धालु एवं आगंतुक पधार चुके हैं।
www.khabarwala24.com
February 16, 2026 at 7:46 AM
टीपू सुल्तान विवाद: शिवसेना-यूबीटी सांसद संजय राउत बोले- कोई भी मुद्दा उठाकर हिंदू-मुस्लिम करती है भाजपा

नई दिल्ली/मुंबई, 16 फरवरी (khabarwala24)। शिवसेना-यूबीटी के नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र में टीपू सुल्तान विवाद को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आरोपों पर जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि…
टीपू सुल्तान विवाद: शिवसेना-यूबीटी सांसद संजय राउत बोले- कोई भी मुद्दा उठाकर हिंदू-मुस्लिम करती है भाजपा
नई दिल्ली/मुंबई, 16 फरवरी (khabarwala24)। शिवसेना-यूबीटी के नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र में टीपू सुल्तान विवाद को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आरोपों पर जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि जनता या राष्ट्रहित का कोई मुद्दा नहीं है, तो यह कोई भी मुद्दा उठाकर हिंदू-मुस्लिम करते हैं। समाचार एजेंसी khabarwala24 से बातचीत में शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा, “मालेगांव डिप्टी मेयर के दफ्तर की दीवार पर (टीपू सुल्तान की) तस्वीर लगी थी, जिसे हटा दिया गया है। अब यह मुद्दा खत्म होना चाहिए।”
www.khabarwala24.com
February 16, 2026 at 7:37 AM
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले डीएमके-कांग्रेस गठबंधन में तनाव, सीट बंटवारे को लेकर नहीं बन पा रही बात

चेन्नई, 16 फरवरी (khabarwala24)। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही, डीएमके और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे और सरकार में भागीदारी को लेकर तनाव फिर से उभर आया है, जिससे राज्य में इंडी…
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले डीएमके-कांग्रेस गठबंधन में तनाव, सीट बंटवारे को लेकर नहीं बन पा रही बात
चेन्नई, 16 फरवरी (khabarwala24)। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही, डीएमके और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे और सरकार में भागीदारी को लेकर तनाव फिर से उभर आया है, जिससे राज्य में इंडी ब्लॉक पर संकट मंडरा रहा है। लगभग दो महीनों से, गठबंधन के सत्ता में लौटने पर शासन में औपचारिक हिस्सेदारी की कांग्रेस पार्टी की मांग को लेकर तनाव बना हुआ है।
www.khabarwala24.com
February 16, 2026 at 7:28 AM
तुलसी-अदरक का हेल्दी ड्रिंक: इम्युनिटी बूस्ट कर चेहरे पर लाए नेचुरल ग्लो

नई दिल्ली, 16 फरवरी (khabarwala24)। असंतुलित जीवनशैली की वजह से शरीर कई रोगों की जद में आसानी से आ जाते हैं। ऐसे में आयुर्वेद और हेल्थ एक्सपर्ट सुबह की शुरुआत एक सरल, स्वादिष्ट और सेहतमंद ड्रिंक से करने की सलाह देते हैं, जो…
तुलसी-अदरक का हेल्दी ड्रिंक: इम्युनिटी बूस्ट कर चेहरे पर लाए नेचुरल ग्लो
नई दिल्ली, 16 फरवरी (khabarwala24)। असंतुलित जीवनशैली की वजह से शरीर कई रोगों की जद में आसानी से आ जाते हैं। ऐसे में आयुर्वेद और हेल्थ एक्सपर्ट सुबह की शुरुआत एक सरल, स्वादिष्ट और सेहतमंद ड्रिंक से करने की सलाह देते हैं, जो तन-मन को फिट रखने का सबसे आसान तरीका है। नेशनल हेल्थ मिशन के अनुसार, तुलसी और अदरक से बना हेल्दी ड्रिंक आपकी वेलनेस रूटीन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन सकता है। यह प्राकृतिक पेय धीरे-धीरे आपकी पूरी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाता है। इसे बनाने के लिए कोई झंझट नहीं बल्कि यह बेहद आसान है। इसके लिए रात में तुलसी के पत्ते और अदरक को गर्म पानी में भिगोकर रखें, सुबह खाली पेट पी लें।
www.khabarwala24.com
February 16, 2026 at 7:19 AM
सप्तधान से सजे बाबा महाकाल, दिव्य दर्शन के लिए लगा भक्तों का तांता

उज्जैन, 16 फरवरी (khabarwala24)। महाशिवरात्रि सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि एक आस्था का अटूट विश्वास से भरा त्योहार है। देश के हर कोने में भगवान शिव को अर्पित त्योहार को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वहीं उज्जैन में दिल को छू लेने…
सप्तधान से सजे बाबा महाकाल, दिव्य दर्शन के लिए लगा भक्तों का तांता
उज्जैन, 16 फरवरी (khabarwala24)। महाशिवरात्रि सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि एक आस्था का अटूट विश्वास से भरा त्योहार है। देश के हर कोने में भगवान शिव को अर्पित त्योहार को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वहीं उज्जैन में दिल को छू लेने वाला अद्भुत नजारा देखने को मिला, जहां बाबा महाकाल को सप्तधान शृंगार के साथ दूल्हे की तरह सजाया गया है। इसके अलावा, बाबा को सप्तधान से बना 11 फीट का सेहरा भी अर्पित किया गया।
www.khabarwala24.com
February 16, 2026 at 7:10 AM
भारत-पाकिस्तान मैच को बड़ा बताना गलत: सौरव गांगुली

कोलकाता, 16 फरवरी (khabarwala24)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान मैच को बड़ा बताना गलत है। पाकिस्तान की टीम भारत के सामने बेहद कमजोर है। पिछले कई वर्षों से मैच का परिणाम भारत के पक्ष में रहा है।…
भारत-पाकिस्तान मैच को बड़ा बताना गलत: सौरव गांगुली
कोलकाता, 16 फरवरी (khabarwala24)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान मैच को बड़ा बताना गलत है। पाकिस्तान की टीम भारत के सामने बेहद कमजोर है। पिछले कई वर्षों से मैच का परिणाम भारत के पक्ष में रहा है। khabarwala24 से खास बातचीत में सौरव गांगुली ने कहा, “भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमों के बीच बहुत अंतर है। भारतीय टीम बहुत तगड़ी है। बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण हर क्षेत्र में टीम इंडिया पाकिस्तान से बहुत मजबूत है। टीम का अनुशासन भी अच्छा है।”
www.khabarwala24.com
February 16, 2026 at 7:01 AM
31 मार्च, 2026 तक हम पूरे देश को माओवादी हिंसा से मुक्त कराने में सफल होंगे : अमित शाह

नई दिल्ली, 16 फरवरी (khabarwala24)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 11 राज्यों में फैले माओवादी विद्रोह को आंतरिक सुरक्षा के लिए एक दीर्घकालिक खतरा बताया है। उन्होंने सोमवार को दिल्ली पुलिस के 79वें स्थापना दिवस…
31 मार्च, 2026 तक हम पूरे देश को माओवादी हिंसा से मुक्त कराने में सफल होंगे : अमित शाह
नई दिल्ली, 16 फरवरी (khabarwala24)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 11 राज्यों में फैले माओवादी विद्रोह को आंतरिक सुरक्षा के लिए एक दीर्घकालिक खतरा बताया है। उन्होंने सोमवार को दिल्ली पुलिस के 79वें स्थापना दिवस पर ये बात कही। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “लेकिन आज, दिल्ली की जनता के माध्यम से, मैं पूरे देश को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हम माओवादी हिंसा को समाप्त करने के बेहद करीब हैं। मैं अपने देशवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि 31 मार्च, 2026 तक हम पूरे देश को माओवादी हिंसा से मुक्त कराने में सफल होंगे। यह हमारी सुरक्षा बलों द्वारा हासिल की गई एक महत्वपूर्ण सफलता है।”
www.khabarwala24.com
February 16, 2026 at 6:52 AM
गुजरात : बम की धमकियों के बाद अहमदाबाद और वडोदरा में 13 स्कूलों को कराया गया खाली

अहमदाबाद/वडोदरा, 16 फरवरी (khabarwala24)। अहमदाबाद और वडोदरा के कम से कम 13 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद सोमवार को खाली कराया गया, जिसके चलते व्यापक सुरक्षा जांच की गई। अधिकारियों ने बताया कि…
गुजरात : बम की धमकियों के बाद अहमदाबाद और वडोदरा में 13 स्कूलों को कराया गया खाली
अहमदाबाद/वडोदरा, 16 फरवरी (khabarwala24)। अहमदाबाद और वडोदरा के कम से कम 13 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद सोमवार को खाली कराया गया, जिसके चलते व्यापक सुरक्षा जांच की गई। अधिकारियों ने बताया कि अहमदाबाद के सात और वडोदरा के छह स्कूलों को अब तक धमकी भरे ईमेल प्राप्त होने की पुष्टि हो चुकी है।
www.khabarwala24.com
February 16, 2026 at 6:43 AM
टी20 विश्व कप: श्रीलंका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के लिए ‘करो या मरो’ वाली स्थिति, ऐसा है हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

कैंडी, 16 फरवरी (khabarwala24)। टी20 विश्व कप 2026 में ग्रुप बी का एक बेहद अहम मैच श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार की शाम 7 बजे से खेला…
टी20 विश्व कप: श्रीलंका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के लिए ‘करो या मरो’ वाली स्थिति, ऐसा है हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
कैंडी, 16 फरवरी (khabarwala24)। टी20 विश्व कप 2026 में ग्रुप बी का एक बेहद अहम मैच श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार की शाम 7 बजे से खेला जाना है। ऑस्ट्रेलिया के लिए यह मैच बेहद अहम है। पैट कमिंस और जोश हेजलवुड जैसे खिलाड़ियों के बिना विश्व कप में उतरी ऑस्ट्रेलिया का सफर बेहद निराशाजनक रहा है। कप्तान मिशेल मार्श की इंजरी ने ऑस्ट्रेलिया की परेशानी को और बढ़ाया है।
www.khabarwala24.com
February 16, 2026 at 6:35 AM